फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पिछले बीस दिन से व्हाट्सएप ग्रुप में चल रही थी वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ ककरौली। सांप्रदायिक दंगा भड़काने व आतंकी हमले की साजिश रचने के प्रयास वाली वीडियो क्षेत्र के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में पिछले लगभग बीस दिनों से चल रही थी। जैसे ही बजरंग दल से जोड़ते हुए ऑडियो वायरल हुई तो मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस ने ककरौली निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बड़ी साजिश का खुलासा कर डाला। पुलिस ने पांच व्हाट्सग्रुपों के एडमिन व सदस्यों के बारे में जांच शुरू की है। यह भी पता लगाया जा रहा कि ग्रुप में कोई नामचीन नेता तो सदस्य नहीं है।
पुलिस ने ककरौली निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि इन युवकों ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक दंगा भड़काने व आतंकी हमले की साजिश रची थी। डीआईजी अभिषेक सिंह ने सोमवार को पूरी जानकारी दी थी। पुलिस टीम आरोपियों के साथियों की तलाश में मुरादाबाद, आसपास के कई राज्यों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


उधर, ककरौली क्षेत्र के लोगों की मानें तो यह वीडियो पिछले लगभग बीस दिनों से व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हो रही थी। दो दिन पहले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अंजाम देने वाली ऑडियो वायरल की गई तो मामला चर्चाओं में आया। पुलिस ने सक्रियता बरतते हुए कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के चलते लोगों ने वीडियो काे अपने मोबाइल से डिलीट करना शुरू कर दिया था।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि वीडियो पांच व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल की गई थी, उनके एडमिन व सदस्यों के बारे में जांच शुरू की है। यह भी पता लगाया जा रहा कि ग्रुप में कोई नामचीन नेता तो सदस्य नहीं है। पांच ग्रुपों में लगभग दो हजार सदस्य हैं। सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वीडियो कहां से आई और ऑडियो में किसकी आवाज है, इस बारे में जांच चल रही है। एसएसपी ने कहा कि इस मामले में मुरादाबाद व कई राज्यों में दबिश देने गई उनकी टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही और भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

-
यह था मामला-

पाकिस्तान में नृशंस हत्या की वीडियो को मुरादाबाद क्षेत्र के मंसूरपुर की बताकर वायरल किया जा रहा था। कहा जा रहा था कि बजरंग दल के लोगों ने यह घटना की है। किसी को भी छोड़ा नहीं जा रहा है। वीडियो के साथ चलाई जा रही एक ऑडियों के माध्यम से वीडियो को ज्यादा से ज्यादा वायरल करने को कहा जा रहा था ताकि सांप्रदायिक माहौल खराब हो जाए।

इन व्हाटसएप ग्रुपों में वायरल की वीडियो-



- खिदमत अब्बासी ग्रुप,



- प्राउड इंडियन मुस्लिम, मुरादाबाद



- मुस्लिम समाज जिंदाबाद, मुजफ्फरनगर



- ऑल इंडिया एंपलॉयर ग्रुप



- ककरौली युवा एकता, मुजफ्फरनगर
-
ये किए गए गिरफ्तार-

- नदीम निवासी ककरौली, थाना ककरौली,
-. मनशेर निवासी ककरौली, थाना ककरौली,
- रहीस, निवासी ककरौली, थाना ककरौली,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें