फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - टेक्नीशियन के इंतजार में फूल रही वेंटीलेटर की सांसें

Wed, 08 Nov 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में टेक्नीशियन का पद खाली होने से वेंटीलेटर शोपीस बनकर रह गए हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों को भी रेफर करना पड़ रहा है। लाखों रुपये खर्च करने के बाद जिला चिकित्सालय में दो वेंटीलेटर लगाए गए थे, जिन्हें अब ऑपरेट करने वाला कोई नहीं है।

कोरोना काल के दौरान जिला चिकित्सालय पुरुष में लाखों रुपये की रकम से दो वेंटीलेटर की व्यवस्था की गई थी। जिनका इस्तेमाल कोरोना काल में तो हुआ, लेकिन उसके बाद दोनों वेंटीलेटर शोपीस बनकर रह गए है। उन्हें ऑपरेट करने वाला कोई भी टेक्नीशियन जिला चिकित्सालय में उपलब्ध नहीं है। जिला चिकित्सालय पुरुष के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि टेक्नीशियन के अभाव में ही वेंटीलेटर का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। इसके लिए शासन को पत्र भेजे गए है। कोरोना काल में भी अन्य जगहों से टेक्नीशियन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिला चिकित्सालय में वेंटीलेटर को ऑपरेट करने के लिए टेक्नीशियन ना होने की वजह से रोजाना चार से पांच मरीजों को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर करना पड़ रहा है। सड़क हादसे और अन्य परिस्थितियों वाले गंभीर मरीजों को वेंटीलेटर की सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है। ऐसे में उन्हें तुरंत मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें