25-खतौली के गांव अंतवाड़ा में नागिन नदी के उदगम स्थल पर धारा को देखते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर ?
- फोटो : KHATAULI
खतौली। गांव अंतवाड़ा में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने पुनर्जीवित नागिन नदी के उद्गम स्थल से निकली धारा को देखा और वहां पर माले के पौधे का वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सेवाभाव से नदी के कार्य में श्रमदान करने का आह्वान किया।
गांव के प्राइमरी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैंने सोचा था कि सांसद बनने के बाद कुछ कार्य कर पाऊंगा, लेकिन दुर्भाग्यवंश वह कार्य नहीं कर पाया। हिंडन आज भी ऐसी ही है। किसी कार्य को करने के लिए राजनीति में आना जरुरी नहीं है। हमें ऐसी सोच नहीं रखनी चाहिए। जब मैं 2017 में केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामी गंगे प्रोग्राम चलाया। यह प्रोग्राम 20 हजार करोड़ रुपये का था। उस वक्त मैंने सोचा कि जो नदियां गंगा में जाकर मिलती हैं, सबसे पहले उनको साफ किया जाए। काली ईस्ट व काली नदी वेस्ट को नमामी गंगे प्रोग्राम में जोड़ दिया, शायद उस वक्त सरकार के पास पैसा नहीं था। 500 करोड़ रुपये सहारनपुर हिडन नदी के नाम के, काली नदी के नाम पर मुजफ्फरनगर में 250 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट। 50 करोड़ रुपये बुढ़ाना नदी के नाम पर। लगभग 600 करोड़ रुपये मेरठ इसी नदी के लिए प्रोजेक्ट शुरु किया गया। इस कार्य के लिए उन्होंने नीर फाउंडेशन के निदेशक रमन कांत त्यागी को इस कार्य के शुभारंभ के लिए बधाई दी। नीर फाउंडेशन के निदेशक रमन कांत त्यागी ने कहा कि हमें यहां पर तालाब बनाना है और पीछे से भी पानी लाने की भी व्यवस्था करनी है। अभी फिलहाल इस नदी के आसपास के एक दर्जन गांवों में कार्य किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि नदी को पुनर्जीवित करने के लिए सेवाभाव से श्रमदान करें। उन्होंने कहा कि नदी के लिए लोग सहयोग करेंगे। नदी आपकी है और आपको ही इसे संभालना है। विधायक विक्रम सैनी, एडीएम अमित कुमार, एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, जिला महामंत्री हरीश अहलावत, नमामी गंगे के डा. वीरपाल निर्वाल, मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, ब्रजेश रस्तोगी, सुनील उपाध्याय, डा. वेदपाल अग्रवाल, राजबीर सिंह एडवोकेट, बाबूराम गुर्जर, विजय शास्त्री, बिजेंद्र पांचाल, प्रताप सिंह गुर्जर, धनपाल सिंह भगत, प्रमोद धीमान, राजबीर लंबरदार, सुधीश पुंडीर आदि उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान जितेंद्र उर्फ पटवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया।