फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी न होने से संघ नाराज, हड़ताल की चेतावनी दी

Tue, 09 Sep 2025 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गन्ना पर्यवेक्षक के साथ मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सदर तहसील में डीएम और एसएसपी को ज्ञापन दिया गया। गन्ना पर्यवेक्षक संघ ने कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गन्ना पर्यवेक्षक संघ की ओर से दिये गए ज्ञापन में कहा गया कि 18 अगस्त को अपने कार्यालय में सरकारी कार्य कर रहे गन्ना पर्यवेक्षक के साथ मारपीट की गई थी। लेकिन पुलिस आरोपियों को आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। जबकि मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आरोप है कि कार्यालय में सरकारी कार्य करने के दौरान कूकड़ा निवासी परमिंदर और खेड़ी दुधाधारी निवासी नवेंद्र सिंह एवं एक अन्य अज्ञात आरोपी ने पीड़ित के साथ मारपीट की थी। गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया था।
विज्ञापन

बताया कि एफआइआर हुए 20 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई। जबकि इस घटना से संबंधित समस्त वीडियो व साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए है। आरोपी अन्य व्यक्तियों के माध्यम से गन्ना पर्यवेक्षक पर कोई कार्यवाही न करने और राजीनामा करने का दबाव बना रहे है।
पर्यवेक्षक संघ जिलाध्यक्ष संजय कुमार राय ने 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जिले और प्रदेश के सभी गन्ना पर्यवेक्षको की ओर से कार्य बहिष्कार व हड़ताल की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें