छपार। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंगलवार को बरला पुल की सर्विस रोड के पास एक जेसीबी लदे ट्रक का पहिया नाले में धंस गया। इससे ट्रक पलटने से बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद सर्विस रोड घंटों तक बंद रहा।
ट्रक बसेड़ा की ओर से रुड़की की तरफ मुड़ रहा था। इसी दौरान उसके पहिए नाले के स्लैब पर चढ़ गए। स्लैब टूटते ही पहिए नाले में जा गिरे। नाले के पास बिजली का ट्रांसफार्मर और सवारी वाहनों का स्टैंड होने से बड़ा खतरा था। भाकियू अराजनीतिक के मंडल महासचिव विपिन त्यागी ने एनएचएआई पर घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस घटना से एनएचएआई के कार्यों की पोल खुल गई है। सीओ सदर सुनील कुमार ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।