फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ग्रामीण के खेद व्यक्त करने पर ग्राम पंचायत सचिवों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
-अभदता और मारने की धमकी देने से अधिकारी हो गए थे नाराज
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को फोन पर धमकी देने और अभद्रता करने के मामले में ग्रामीण ने खेद व्यक्त किया। इसके बाद ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। कर्मचारी कार्य पर लौट आए हैं।
गांव वाजिदपुर खुर्द में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उदयवीर सिंह का आरोप था कि गांव के ही व्यक्ति ने मोबाइल पर अभद्रता करते हुए जाति सूचक शब्द कहे हैं। इतना ही नहीं ग्रामीण ने सचिव को जान से मारने की धमकी दी थी। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ब्लाॅक कार्यालय का कार्य ठप कर धरने पर बैठ गए थे। इस संबंध में पुलिस को भी तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीण ब्लाॅक कार्यालय पर पहुंचा, इस मामले में खेद व्यक्त किया। इसके बाद धरना समाप्त की घोषण की गई। इस दौरान संरक्षक रविंद्र नागर, जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र, अवधेश पुंडीर, अनुरोध सिंह, प्रवीण त्यागी, संदीप कुमार, धर्मदत्त, रामकुुमार, नितिन कुमार, सलमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें