फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में हुआ समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
अपने आवास पर लोगो की समस्या सुनते केद्रीय मंत्री डॉ संजीव बलियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जनता दरबार में हुआ समस्याओं का समाधान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान बंगाल दौरे के बाद काफी दिनों बाद अपने आवास पर पहुंचे तो सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ लग गई। बालियान ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से ऐसे बुजुर्ग भी पहुंचे, जिन्होंने सीधे कहा कि हम किसी काम नहीं आए, हम तो तुम्हारे साथ हैं।
राजकीय इंटर कॉलेज में भाकियू की किसान महापंचायत के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान पहली बार यहां अपने घर पर पहुंचे थे। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को यह मालूम हुआ तो वह सुबह से ही एटूजेड स्थित उनके आवास पर पहुंचे। सुबह से ही लोगों की भीड़ को देखते हुए संजीव बालियान ने खुले में ही जनता दरबार लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अपने काम से आने वाले लोगों की संख्या कम थी, बल्कि ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा थी जो ये कहने आए थे कि हम तुम्हारे साथ है। सुबह से शाम तक चले खुले जनता दरबार में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। कुछ लोगों की समस्याओं का भी राज्यमंत्री ने मौके पर ही निदान किया। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी दिन भर उनके पास तांता लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें