फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने नहीं मनाई शादी की सालगिरह

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही ने नहीं मनाई शादी की सालगिरह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। कोरोना संक्रमण से लड़ रहे पुलिस विभाग का एक सिपाही ऐसा भी है, जिसने ड्यूटी का फर्ज निभाने के लिए न तो अपने माता-पिता की बीमारी पर छुट्टी ली और न ही शादी की सालगिरह ही मनाई।
विज्ञापन

एसपी सिटी सतपाल आंतिल के ऑफिस में तैनात सिपाही अनुज कुमार जिला अमरोहा के गांव भीकनपुरा शर्की गांव का निवासी है। कुछ समय से अनुज के बुजुर्ग माता-पिता की तबीयत खराब चल रही है। इसकी सूचना कांस्टेबल को दी गई, लेकिन उन्होंने कोरोना संक्रमण के चलते ड्यूटी से अवकाश लेने से इंकार कर दिया। वहीं, एक मई को अनुज की शादी की सातवीं सालगिरह भी थी, लेकिन उन्होंने इसके ऊपर भी ड्यूटी को तरजीह देते हुए सालगिरह मनाने से इंकार कर दिया। अनुज का कहना है कि जिंदगी रही, तो हर साल शादी की सालगिरह मनाई जाएगी। इस बार तो कोरोना से छिड़ी जंग में देश को विजय दिलानी है, इसलिए इस बार सालगिरह नहीं। अनुज ने अपने इस निर्णय से गांव में माता-पिता के साथ ही रह रही पत्नी चेस्टा रानी को भी अवगत करा दिया। इस पर पत्नी ने पति की दीर्घायु और कोरोना संक्रमण से देश की मुक्ति के लिए व्रत रखकर अपने बेटे निकुंज व बेटी अवनी के साथ मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें