फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ के दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
बुढ़ाना में पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजा के साथ गांजा तस्कर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नशीले पदार्थ के दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने नशीले पदार्थ के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान कार से 40 किग्रा गांजा बरामद किया।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाइवे पर गढ़ी सखावतपुर पुलिस चेकपोस्ट के पास पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। शुक्रवार सुबह साढे़ आठ बजे पुलिस ने जनपद शामली से मेरठ शहर की ओर जा रही काले रंग की होंडा सिटी कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से 40 किग्रा के गांजे के 20 पैकेट बरामद किए। दोनों युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि अभियुक्त रिजवान पुत्र फतेहदीन कोतवाली क्षेत्र के गांव विज्ञाना का रहने वाला है। दूसरा अभियुक्त राममेहर उर्फ काला पुत्र महावीर गढ़ी सखावतपुर गांव का रहने वाला है। दोनों पहले भी गांजे की अवैध तस्करी के आरोप में जेल जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें