फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमां से बरसी आफत

Sun, 17 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
rain - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। बारिश में मकान की कच्ची छत गिर गई। मकान में मौजूद महिला व उसके चार बच्चे मलबे में दबकर घायल हो गए। 
विज्ञापन


रतनपुरी के गांव चंदसीना निवासी दिलशाद पुत्र मुन्ना गाड़ी चालक है। शनिवार की सुबह दिलशाद घर से गाड़ी चलाने के लिए खतौली आ गया था। घर पर उसकी पत्नी व चार बच्चे मौजूद थे। बारिश के दौरान दिन के करीब 11 बजे मकान की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। मकान के अंदर मौजूद दिलशाद की पत्नी नाजमा, बेटे वासिद व राशिद, बेटियां नरगिस व नजराना मलबे के अंदर दब गए। 

चीखने पर ्रामीणों ने महिला व उसके बच्चे को बाहर निकाला। घायलों को मुजफ्फरनगर में नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन


रोहाना में मकान पर बिजली गिरी
रोहाना।  शनिवार को भारी  वर्षा के चलते रोहाना कलां निवासी नरेश त्यागी के मकान के उपर रखी टंकी के  पाइप पर बिजली गिरी। पानी का पाइप पूरी तरह जल गया और घर में  रखा टीवी फुंक गया। आस पड़ोस के मुकेश, मनोज, मदन, रामफल सिंह , हरीश के  घरो में रखे इन्वर्टर ख़राब हो गए, जिनका हजारों का नुकसान बताया जा रहा  है।
विज्ञापन


उधर, बारिश के चलते बिजली की आपूर्ति ठप हो जाने से क्षेत्र के एक दर्जन गावँ में अँधेरा छा गया है। रोहाना बिजलीघर पर देवबंद से 33 हजार की लाइन से बिजली आपूर्ति हो रही है  और उक्त बिजलीघर से क्षेत्र के ग्राम रोहाना कलां एवं खुर्द, बहेड़ी, अखलोर,  बहेड़ी बेगमपुर, रोहना मिल, सादपुर, मलयर, बड़कली ,जट नंगला, कल्लरपुर, कछोली बधाई  ,होशियारपुर आदि में दो दिन से आपूर्ति ठप होने के कारण अँधेरा छा गया है और  किसान एवं बिजली उपभोक्ताओं को चारा काटने की मशीन इन्वर्टर टुल्लू पम्प  के ठप हो जाने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन ने आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें