फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलिस्तीन में नमाजियों पर हमला इजरायल की खुली दहशतगर्दी: मदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमले पर अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी की खामोशी शर्मनाक : मदनी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व राज्यसभा सदस्य मौलाना सैयद महमूद मदनी ने फिलिस्तीन में मस्जिद-ए-अक्सा में अलविदा जुमा की नमाज के दौरान इजराइल द्वारा नमाजियों पर किए गए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन

मौलाना मदनी ने इबादत गुजार लोगों पर हमले को खुला आतंकवाद बताया है। फिलिस्तीन के मामले में यहां जारी एक बयान में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि रमजान-उल-मुबारक की मुकद्दस रात में इबादत गुजार रहे लोगों पर हमला करना खुली दहशतगर्दी है। मस्जिद-ए-अक्सा में जो कुछ हो रहा है, वह अंतरराष्ट्रीय समझौतों के खिलाफ है और मुसलमानों के जज्बात से खिलवाड़ करने वाला है। इस पर अंतरराष्ट्रीय बिरादरी की खामोशी बेहद शर्मनाक है। मौलाना मदनी ने पूर्वी यरूशलेम में इजराइल के द्वारा लोगों के घरों को खाली कराकर उनमें इजराइली अड्डे बनाने की निंदा करते हुए कहा कि पूर्वी यरूशलेम पर पूरी तरीके से फिलिस्तीनियों का हक है। उन्होंने यूनाइटेड नेशन, यूरोपियन यूनियन, मुस्लिम देशों और भारत सरकार समेत सभी इंसाफ पसंद अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से अपील की है वह कि इस तरह की आतंकवादी कार्रवाइयों के खिलाफ कड़े कदम उठाएं और इजराइलियों को तुरंत मस्जिद-ए-अक्सा की सरहदों से बाहर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें