फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए के जेई ने दर्ज कराई कॉलोनाइजर के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एमडीए ने शहर से सटे गांव मुस्तफाबाद के तीन रकबों में अवैध रूप से प्लॉटिंग कर रहे अज्ञात कॉलोनाइजर्स और ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव मुस्तफाबाद पचेंडा के तीन रकबों में कुछ कॉलोनाइजर व ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। इसकी एमडीए से किसी तरह की कृषि भूमि से आवासीय भूमि में कन्वर्ट करने की न तो अनुमति ली गई थी और न ही कॉलोनी का नक्शा पास कराया गया था। इसकी जानकारी मिलने पर कुछ दिन पूर्व एमडीए ने पुलिस फोर्स को साथ लेकर जेसीबी से उक्त प्लॉटिंग को ध्वस्त करा दिया था। शुक्रवार को एमडीए के अवर अभियंता हरिशंकर गौतम ने नई मंडी कोतवाली में इस मामले में अज्ञात कॉलोनाइजर्स व ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें बिना नक्शा स्वीकृत कराए और बिना कृषि भूमि को आवासीय भूमि में कन्वर्ट कराए अवैध रूप से प्लॉटिंग करने के आरोप लगाया है।
एमडीए जेई का कहना है कि कॉलोनाइजर्स द्वारा यह सीधे तौर पर आम जनता के साथ धोखाधड़ी है, जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई होना जरूरी है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि एमडीए जेई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें