फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चार किस्तों में जमा करनी होगी स्मार्ट मीटर की सिक्योरिटी धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रीपेड से पोस्टपेड किये गए स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी धनराशि जमा करनी होगी। ऊर्जा निगम सिक्योरिटी धनराशि चार किस्तों में वसूलेगा। पहली किस्त की धनराशि जुलाई के बिल में जोड़कर उपभोक्ताओं को दी जाएगी। जबकि बकाया बिल भी 10 किस्तों में जमा करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में करीब 85 हजार उपभोक्ताओं के आवास से पुराने मीटर उतारकर पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। उपभोक्ताओं की ओर से जमा कराई गई सिक्योरिटी मनी को बिजली बिलों में समायोजित कर दिया गया था। लेकिन उपभोक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए गत माह सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में परिवर्तित कर दिये गए थे। स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में परिवर्तित होने के बाद सिक्योरिटी धनराशि फिर जमा करनी होगी।

मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सिक्योरिटी धनराशि चार माह में बराबर किस्तों में जुलाई, अगस्त, सितंबर व अक्तूबर तक बिल के साथ जमा करने की सुविधा दी गई है। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं का बिल मैसेज या व्हाट्सएप पर मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी धनराशि प्रति किलोवाट 400 रुपये रखी गई है। दो किलोवाट भार के उपभोक्ताओं से 800 रुपये सिक्याेरिटी धनराशि 200 रुपये के हिसाब से चार माह में ली जाएगी। सभी उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक बिल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगम करीब नौ करोड़ रुपये सिक्योरिटी धनराशि के मद में वसूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें