फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सेल्समैन ने धमकी व फैसले का दबाव बनाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
पीडित सेल्समैन का परिवार वह उनसे मिलने आए लोग। संवाद
विज्ञापन
भोपा। मोरना में शराब सेल्समैन की पिटाई प्रकरण में सेल्समैन व उसके परिजनों ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए धमकी देते हुए फैसले का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोरना निवासी नितिन कुमार ने बृहस्पतिवार को मोरना के प्रधान के पति सर्वेंद्र राठी उर्फ मिंटू, टीटू व रजत, बंटी के विरुद्ध बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। नितिन का कहना था कि उपरोक्त सभी ने उसे ककरौली के बेहड़ा सादात स्थित शराब की दुकान से उठाकर मोरना बैंक्वेट हॉल के कमरे में बंधक बनाकर पीटा था। इतना ही नहीं उसे बंधक मुक्त करने की एवज में उसके मां-बाप से जेवर भी ले लिए। पुलिस ने सर्वेंद्र राठी व टीटू को गिरफ्तार कर लिया था।
शुक्रवार को नितिन कुमार व उसके पिता आनंद वर्मा ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष उन पर फैसला करने का दबाव बना रहा हैं। उन्हें धमकी दी जा रही है। शुक्रवार को पीड़ित युवक व उसके पिता का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें युवक के पिता रोकर पीड़ा बयां कर रहे हैं। आरोपियों पर फैसले का दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगा रहे हैं। पीड़ित के घर अश्विनी सहरावत, पूर्व प्रधान महकसिंह, कालूराम, पिंटू, सचिन आदि सहित अनेकों लोगों ने पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ देवव्रत वाजपेई का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।




भाकियू की मोरना में बैठक आज

भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा ने बताया कि मोरना प्रधान के पति व तीन और लोगों को झूठे मामले में साजिश के तहत फंसाया गया है। पुलिस की हठधर्मी के चलते शनिवार को मोरना स्थित बैंक्वेट हॉल में भाकियू की बैठक होगी। जिसमें पुलिस के विरुद्ध खोले जाने वाले मोर्चे की रूपरेखा बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें