फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ व्यापारी के मुनीम से लूट करने वाला लुटेरा दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में गुड़ व्यापारी के मुनीम से लाखों की नकदी लूटने वाले एक और लुटेरे को नई मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से लूट की रकम 1.10 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुड़ मंडी में व्यापारी संजय मिश्रा के मुनीम निशांत शर्मा से आठ फरवरी को लूट की घटना हुई थी। मुनीम बैंक से रुपये निकाल कर मंडी आ रहा था तभी दो बदमाशों ने स्कूटी लूट ली थी। स्कूटी की डिक्की में चार लाख रुपये भी रखे हुए थे। इस घटना के खुलासे की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पर धरना और भूूख हड़ताल की गई थी। दो दिन पहले नई मंडी पुलिस ने मखियाली के पास मुठभेड़ में दौराला निवासी पंकज को घायल कर गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त बाइक, 30 हजार की नगदी व तमंचा-कारतूस बरामद किये थे।
मुठभेड़ के दौरान अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए थे। शुक्रवार को नई मंडी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर उक्त लूट में शामिल दूसरे बदमाश रवि निवासी दौराला, मेरठ को जानसठ रोड से लूटी गई स्कूटी, एक लाख 10 हजार की रुपये और तमंचा व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें