फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
मीका विहार में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित मीका विहार में महिलाओं की कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचक श्याम शंकर मिश्रा ने कहा कि भागवत कथा कल्पवृक्ष की तरह है।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। देवपूजन और मंगलाचरण के बाद कथा का शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन हनुमतधाम पीठाधीश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने किया। देवपूजन में मूलचंद अग्रवाल, शिवनारायण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल रहे।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वाधान में आयोजित भागवत कथा के पहले दिन कथा वाचक श्याम शंकर मिश्रा ने कहा कि भागवत कृष्ण का स्वरूप है और कल्पवृक्ष है। इसके सुनने के शुभ संकल्प से कार्य सफल होते हैं। उन्होंने श्रीमद्भागवत के प्राकट्य, महात्मय का वर्णन किया। होतीलाल शर्मा, लोकेश चंद्रा, मनोहरलाल कालरा, हरिशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें