फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सड़कों का कायाकल्प होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सड़कों का कायाकल्प होगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में देहात की सड़कों का जल्द कायाकल्प होगा। ग्रामीणों को यात्रा करने में सुविधा उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत केंद्र सरकार ने 106.18 किलोमीटर के सड़क कार्यों को स्वीकृत दी है। इस योजना में 67.34 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस धनराशि से जिले में देहात क्षेत्र की दस सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा। इस मार्गों के बनने से 46 ग्रामों के ग्रामीणों को इनका लाभ मिलेगा। जनपद के सांसद एवं केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के प्रस्तावों पर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले में इस सड़कों को कार्य स्वीकृत किए हैं, जिसके लिए 67.34 करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं, जो सड़के बनेगी उनके निर्माण की मांग ग्रामीण काफी समय से कर रहे थे।
मार्च में शुरू होगा निर्माण कार्य
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने बताया कि जिले में दस सड़कें स्वीकृत कराई गई है। धन भी जारी हो गया है। इन मार्गों के निर्माण के लिए टेंडर संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। मार्च माह के दूसरे सप्ताह में कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों का होगा निर्माण
1.चरथावल-अकबरपुर मार्ग, लंबाई 14.35 किमी। चौकड़ा, कसौली, अकबरपुर, घिस्सूखेड़ा, सिकंदरपुर के ग्रामीण लाभान्वित होंगे।
2. शाहपुर-सिसौली मार्ग, लंबाई 13.15 किमी। गढ़ी बहादरपुर, दुल्हेरा, सदरुददीननगर, माजरा, सिसौली के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ।
3. एनएच-58 गुप्ता रिसोर्ट-पुरबालियान मार्ग, लंबाई 12.85 किमी, जड़ौदा, लच्छेडा, मौलाहेडी, पुरबालियान गांव लाभान्वित होंगे।
4.टबीटा-तिगाई मार्ग-11.20 किमी। टबीटा, टिटौडा, ककराला, पिपलहेडा, मढ़करीमपुर, शाहबाजपुर तिगाई के ग्रामीण लाभान्वित होंगे।
5. निराना-जटमुझेडा मार्ग-8.18 किमी। निराना, भिक्की, सिखरेडा, जटमुझेडा गांव लाभान्वित होंगे।
6. कसौली-बहेडी मार्ग-12.40 किमी। कसौली, कुटेसरा, पावटी, आखलौर, दहचंद, बहेड़ी के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ।
7.दधेडू खुर्द-बाननगर मार्ग-9.05 किमी। कलरपुर, कछौली, जटनंगला, दधेडूकलां, बाननगर के ग्रामीण होंगे लाभान्वित।
8.बढेड़ी-गादला मार्ग। 9.90 किमी। दतियाना, बढेड़ी, परेई के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ।
9. नेशनल हाईवे-उत्तम शुगर मिल मार्ग-6.00 किमी। लखनौती, हरनेती, खाईखेडी, अब्दुलपुर के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ।
10. छपार-कासमपुर मार्ग। मारकपुर, खुडडा, कुल्हेडी, सिंभालकी, खोजा नंगला के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
मुजफ्फरनगर-शुकतीर्थ का मार्ग प्रस्ताव शासन को भेजा
मुजफ्फरनरगर। तीर्थनगरी शुकतीर्थ का सफर और अधिक सुलभ किया जाएगा। मुजफ्फरनगर-शुकतीर्थ तक का 23 किमी मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। इस मार्ग को साढे़ सात मीटर से बढ़ा कर साढे़ दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 62.98 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा है। इसके अलावा जौली-बेहड़ा सादात मार्ग का भी पुन: निर्माण किया जाएगा। 13 किमी लंबे मार्ग के निर्माण के लिए 27.53 करोड़ का प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें