फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं की हकीकत परखी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार ने मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में बने कोविड वार्ड में पहुंच कर व्यवस्थाओं की हकीकत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रोगियों से बात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। सीएमओ ने उनकी समस्याओं का समाधान भी कराया।
सीएमओ डॉ. फौजदार ने बताया कि जनपद में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ, एसडीएम आदि अधिकारी प्रतिदिन सुबह दस बजे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर वहां पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जानते हैं। बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग वार्ता में तकनीकी खराबी के कारण कुछ ही मरीजों से वार्ता हो पाई थी, जिस वजह से सीएमओ पीपीई किट पहनकर कोविड-19 वार्ड में मरीजों का हाल जानने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जनपद के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी उनसे यह शिकायत की जा रही थी कि वार्ड में भर्ती मरीजों की समस्याएं नहीं सुनी जा रही है, जिस वजह से भी स्वयं ही पीपीई किट पहनकर कोविड-19 वार्ड पहुंचकर प्रत्येक मरीज का हालचाल जाना। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। उन्होंने सभी रोगियों के पास पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से उनसे बात कर उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कुछ मरीजों ने समस्या बताई तो उस समस्या के समाधान का निवारण भी सीएमओ ने कराया। सीएमओ डॉ. फौजदार ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना कि इस वैश्विक महामारी में हम सभी का कर्तव्य है कि हम सब कोरोना से बचाव के प्रति सजग रहें। स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें