फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने कुंवर बृजेश सिंह पर फिर भरोसा जताया

विज्ञापन
वेयर हाउस से जीत के बाद प्रमाण पत्र लेकर आते भाजपा देवबंद विजय प्रत्याशी कंवर ब्रिजेश सिंह परिवा? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
देवबंद। भाजपा प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह पर जनता ने फिर भरोसा जताते हुए उनके सिर पर जीत का ताज पहना दिया। बृजेश सिंह ने सपा प्रत्याशी कार्तिकेय राणा को करीब सात हजार वोटों के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जैसे ही मतगणना आरंभ हुई तो देवबंद विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह ने पहले राउंड से ही बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। जिससे भाजपा खेमे में खुशी का माहौल दिखाई देने लगा। अंतिम 29 राउंड की गिनती में बृजेश सिंह को 93487 मत लेकर करीब सात हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी कार्तिकेय राणा 86511 मत लेकर दूसरे तथा बसपा प्रत्याशी राजेंद्र चौधरी 52423 मत लेकर तीसरे नंबर पर रहे। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भी बृजेश सिंह ने करीब 30 हजार वोटों के अंतर से बसपा प्रत्याशी माजिद अली को हराया था। भाजपा ने जहां बृजेश सिंह पर दोबारा दांव चला था। वहीं, देवबंद की जनता ने भी उन पर भरोसा जताते हुए पुन: जिताकर विधानसभा में भेजा। रिटर्निंग आफिसर एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह ने 7104 वोटों से जीत दर्ज की है।

सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में लेखन प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें