फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर 11वें दिन जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर 11वें दिन जारी रहा धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/छपार। कृषि कानूनों के विरोध में जनपद के छपार और रोहाना टोल प्लाजा पर चल रहा भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 11वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून वापस होने तक धरना जारी रखने की बात कही।
दिल्ली-दून हाईवे पर छपार स्थित टोल प्लाजा पर भाकियू के धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी ही नहीं, जनता विरोधी भी है। बिजली विभाग में सौदेबाजी कर बिल कम किए जाते हैं। सरकारी स्तर पर लगाए जाने वाले पौधे खत्म हो जाते हैं, लेकिन किसान द्वारा लगाए जाने वाले पौधे जीवित रहते हैं। ऐसे में इस पौधरोपण अभियान की जांच होनी चाहिए। कोरोना काल में आज लोग ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे हैं, लेकिन वह दिन भी दूर नहीं, जब लोग पानी को भी तड़पेंगे, क्योंकि पानी पर भी देश के पूंजीपति कब्जा कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर अमित त्यागी, विरेंद्र ठाकुर, दीपक गुर्जर, बबलू त्यागी, शहजाद त्यागी, पोपी प्रधान, ब्रजेश, राहुल गुर्जर मुरसलीन, मुसर्रफ, ललित त्यागी, ओमपाल, राजा गुर्जर, राशिद और शशि आदि मौजूद रहे। उधर, सहारनपुर स्टेट हाईवे पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर भी चल रहा भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना 11वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने टोल पर ही बनाई गई अस्थायी झोंपड़ी में खाना बनाकर खाने के साथ ही राहगीरों को भी खिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें