कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज
मुजफ्फरनगर। दिल्ली हिंसा के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर जिले में हाई अलर्ट रहा। जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा की बीच संपन्न हुई। कानून एवं व्यवस्था को जिले की नोलड अधिकारी बनाई पीटीएस मेरठ की आईजी लक्ष्मी सिंह चौहान के साथ ही डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव शहर एवं देहात क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे। आरएएफ एवं पीएसी की कंपनियां भी संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहीं। सब कुछ शांति पूर्वक होने पर शाम को अफसरों ने राहत की सांस ली।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में भड़की हिंसा के मद्देनजर शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर जनपद में हाई अलर्ट रहा। जुमे की नमाज के लिए शहर एवं जिले को जोन एवं सेक्टर में बांटकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां आरएएफ और पीएसी की कंपनियां तैनात की गईं थीं। उधर, शहर के जिन स्थलों पर गत 20 दिसंबर को बवाल हुआ था, वहां अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया। मदीना चौक पर एसडीएम पवन कुमार और सीओ सिटी हरीश भदौरिया फोर्स के साथ मौजूद रहे, वहीं मीनाक्षी चौक पर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार और एसपी सिटी सतपाल आंतिल पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। मीनाक्षी चौक पर आरएएफ की एक प्लाटून भी पूरी तरह मुस्तैद रही। वहीं, आईजी लक्ष्मी सिंह चौहान, डीएम सेलवा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने फोर्स के साथ पहले शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और बाद में देहात क्षेत्र में भी पहुंचकर संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर अफसरों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। दोपहर बाद जिले भर में जुमे की नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
जिला में अर्लट को लेकर मीनाक्षी चौक पर तैनात रेपिड एक्शन फोर्स के जवान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिला में अर्लट को लेकर मीनाक्षी चौक पर तैनात रेपिड एक्शन फोर्स के जवान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नगर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह,डीएम,एसएसपी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कच्ची सड़क पर जुमे की नमाज अता कर मस्जिद से बाहर आते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR