शिया मस्जिद में जुमे की नमाज नहीं पढ़ी जाएगी
जानसठ। कस्बे में स्थित रंगमहल में आज जुमे की नमाज नहीं पढ़ी जाएगी।
शिया धर्मगुरु मौलाना अमीर हैदर सुल्तानपुरी ने बताया कि कोरोना वायरस के खतरे को लेकर जुमे की नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। उधर, मोलाना नजीर अहमद कासमी ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि नमाजी लोग अधिक संख्या में मस्जिद में जाकर नमाज ना पढ़ें। जुमे की नमाज पढ़ने के लिए भी कम लोग ही आए, लोग अपने अपने घरों में ही नमाज पढ़े।
बाहर घूमने पर मुकदमा दर्ज होगा
सिखेड़ा। पुलिस क्षेत्र में लॉक डाउन को पूरी तरह से लागू कराने का प्रयास कर रही है। सीमा पर ही लोगों को रोककर हिदायत दे रहे हैं। सिखेड़ा क्षेत्र के सभी लोगों से घर में रहने की अपील भी लगातार कर रही है। कोई भी बेवजह घर से बाहर न निकलें। एसओ सिखेड़ा अजय कुमार ने लोगों को चेताया कि जो भी बाहर घूमता हुआ मिला, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जरूरी सामान लेने के लिए एक व्यक्ति ही निकले।