फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर तीन वाहन टकराए, चार यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटा, जाम लगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रविवार देर रात को दिल्ली-दून नेशल हाईवे पर गुप्ता रिसोर्ट के पास शहर मार्ग के कट पर रोडवेज की एसी बस हाईवे पर चढ़ रही डीसीएम और कार से टकरा गई। बस नीचे शहर के मार्ग पर उतर आई, जबकि डीसीएम हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गई, जिससे खंभा टूट गया। हादसे में चार यात्री घायल बताए गए हैं। हादसे के बाद हाईवे में जाम लग गया। पुलिस ने दो घायलों को जिला अस्पताल भेजा तथा वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारु कराया तथा बिजली का खंभा भी हटवाया।
विज्ञापन

दिल्ली से देहरादून जा रही रोडवेज की एसी बस रविवार देर रात जब गुप्ता रिसोर्ट के पास मुजफ्फरनगर कट पर पहुंची तो तभी यह हादसा हुआ। इसी समय मुजफ्फरनगर के वहलना चौक से एक डीसीएम और उसके पीछे एक कार हाईवे पर चढ़ रही थी। बस चालक अचानक ब्रेक नहीं लग सका, जिससे बस पहले डीसीएम और बाद में कार से टकराते हुए नीचे मुजफ्फरनगर मार्ग पर उतर गई। टक्कर से कार उल्टी घूम गई, जबकि डीसीएम हाईटेंशन लाइन के खंबे से टकरा कर हाईवे के डिवाइडर पर जाकर रुकी। तीन वाहनों के टकराने से वाहनों और बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। साथ ही हाईवे का यातायात बाधित हो गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस ने मौके पर जाकर वहां मिले दो गंभीर घायलों प्रेम सिंह निवासी टांडा बदली जिला रामपुर और उसके साथी वीरपाल को जिला चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर शहर कोतवाली, वहलना चौकी और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले बिजली वालों को फोन कर हादसे की सूचना दी। इसके बाद वाहनों को हटवा कर लगे जाम को खुलाया। वहलना चौकी प्रभारी रविकांत पांडे ने बताया कि हादसे में चार लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो को अस्पताल भेजा गया है। बस यात्रियों को अन्य बसों से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें