कोरोना के कहर के बीच कोरोना से लड़ी जा रही जिंदगी की जंग में लोग डटे हुए हैं। वहीं फार्मासिस्ट प्रशांत कुमार ने हिम्मत और जज्बे से कोरोना को पराजित कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोरोना के कहर के बीच कोरोना से लड़ी जा रही जिंदगी की जंग में लोग डटे हुए हैं। मुजफ्फरनगर में पांच वर्षों से भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट प्रशांत कुमार दो सप्ताह से कोरोना से जूझ रहे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वह होम क्वारंटाइन हो गए थे। हिम्मत और जज्बे से प्रशांत ने कोरोना को पराजित कर दिया।
विज्ञापन
प्रशांत कुमार बताते हैं कि उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप व मोबाइल के माध्यम से कोरोना के बढ़ते प्रकोप की जानकारी मिलती रहती थी। इसी को लेकर वह चिंतित रहते थे और वह प्रतिदिन सोचते थे कि स्वास्थ्य लाभ मिलते ही अपनी ड्यूटी पर जाकर कोरोना से छिड़ी जंग में सहयोग करेंगे।
उनका कहना है कि इस परिस्थिति में औरों का गम देखकर वह अपना गम भूल गए। स्वास्थ्य लाभ मिलते ही प्रशांत कुमार गुरुवार को अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. अन्नु चौधरी ने बताया कि प्रशांत कुमार स्वस्थ हैं और अपने काम के प्रति गंभीर हैं। उनके ड्यूटी पर लौट आने से स्टाफ को काफी लाभ पहुंचा है।