फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: होली को खंड़ित करने, आग लगाने वाले को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चरथावल। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने निरधना गांव में तीन दिन पूर्व गंदगी डालकर होली खंंडित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूर्व भी गांव में होली में आग लगाने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार की है।
11 मार्च को किसी आसामाजिक तत्व के गांव में रखी होली में आग लगा कर जलाने के मामले में वादी सतपाल ने अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। आरोप है पवित्र को होलिका को खंडित करने के इरादे से गंदा कूड़ा डाल दिया। इस कृत्य से ग्रामीणों में आक्रोश था। लोगों का कहना था कि होली जैसे पवित्र स्थान को अपवित्र करने का प्रयास हुआ। पुलिस ने बताया कस्बा प्रभारी ने गांव में गोपनीय जानकारी जुटाई, सीसीटीवी कैमराें के माध्यम से आरोपी की तलाश की।
विज्ञापन

जांच में पुख्ता सुबूत मिलने के बाद गांव निवासी रहीस को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसने पुलिस को बताया गांव में होली रखे जाने वाले स्थल के पास में मेरा एक स्कूल है। तीन दिन पूर्व मैंने स्कूल की सफाई कराने के बाद कूड़ा-कचरा एकत्रित कर बोरी में भरने के बाद होली पर डाला था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया आरोपी ने 10 दिन पहले रात्रि में होली में भी आग लगाई थी। इसकी वजह यह है कि होली स्थल पर आरोपी के उपले रखे जाते हैं। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें