-कुछ युवकों में अपने आपको मोस्ट वांटेड अपराधी बताते हुए पुलिस को दी थी चेतावनी
मीरापुर। दो दिन पूर्व क्षेत्र के गांव गढ़ी रसूलपुर निवासी कुछ युवकों में अपने आपको मोस्ट वांटेड अपराधी बताते हुए पुलिस को चेतावनी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। बुधवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।
क्षेत्र के गांव गढ़ी रसूलपुर निवासी कुछ युवकों ने दो दिन पहले अपने आपको मोस्ट वांटेड बदमाश बताते हुए एक वीडियो बनाकर पुलिस को चुनौती देते हुए उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए बुधवार को एक युवक शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसका शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि अन्य युवकों की तलाश की जा रही है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।