परिचालक रुपेश कुमार यात्री को उसका पर्स लौटाते हुए।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
परिचालक ने यात्री का पर्स लौटाकर ईमानदारी का दिया परिचय
मुजफ्फरनगर। रोडवेज के एक परिचालक ने बस में छूट गए यात्री के पर्स को लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया है। पर्स में जेवरात थे। एआरएम ने परिचालक को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
रोडवेज डिपो प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि डिपो के परिचालक रुपेश कुमार ने ईमानदारी का परिचय दिया। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर डिपो की बस लोनी जा रही थी। मुजफ्फरनगर के रामपुरी लगी नंबर तीन निवासी मनोज शर्मा भी अपने परिवार के साथ बस में बड़ौत जा रहा था। बड़ौत में उतरे यात्री मनोज की की पत्नी का पर्स बस में छूट गया। यह पर्स परिचालक को मिला। पर्स में दो जोड़ी सोने के कुंडल , एक मोबाइल, एक मंगलसूत्र तथा कुछ नगदी थी। परिचालक ने डिपो में आने पर यह सामान जमा करा दिया। इसी बीच यात्री भी जानकारी लेने के लिए डिपो पर आ गया। परिचालक रुपेश कुमार ने मनोज शर्मा को पर्स लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि परिचालक को इसके लिए सम्मानित किया जाएगा।