फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राजस्व टीम के साथ अभद्रता करने वाली नामजद महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। गांव चंदसीना में सरकारी रास्ते को कब्जामुक्त कराने पहुंची राजस्व टीम के साथ अभद्रता करने वाली नामजद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

गांव चंदसीना में सरकारी रास्ते पर गांव के ही समंदर सैन, अनीता, किरण, राकेश सहित 25 लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। शनिवार को तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम उक्त रास्ते को कब्जामुक्त कराने के लिए गांव में पहुंची थीं। तहसीलदार की मौजूदगी में ही उक्त कब्जाधारियों ने कब्जामुक्त कराने गई राजस्व विभाग की टीम के साथ धक्का मुक्की एवं अभद्रता की थी। इसी बीच एक महिला अनीता ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस ने समय रहते उक्त महिला को रोक लिया था। उक्त घटना के संबंध में हल्का लेखपाल हरिकृष्ण की तहरीर पर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने इस मामले में नामजद महिला अनीता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें