फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश

Wed, 23 Mar 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
holi - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पत्रकारों की ओर से होली मिलन समारोह मनाया गया। प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों एवं राजनीतिज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कवियों एवं पत्रकारों ने प्रेम और हंसी के ठहाकों के बीच एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


कमला फार्म में हुए कार्यक्रम  के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि त्यौहार हमें नजदीक लाने का काम करते हैं। भारतीय  संस्कृति में त्यौहारों का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजन समाज के लिए जरूरी हैं। पूर्व मंत्री एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकारों द्वारा किया गया यह आयोजन सराहनीय है। कार्यक्रम में हर वर्ग की सहभागिता रही, जो कि अपने आप में एक अहम बात है।

शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सभी मिल जुलकर रहे और त्यौहारों का आनंद उठाते रहे।  एमएलसी चौधरी मुश्ताक,  अल्पसंख्यक आयोग सदस्य मुफ्ति जुल्फिकार, नगर पालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल,भाकियू नेता राकेश टिकैत ,  सपा नेता अब्दुल्ला राणा, उद्योगपति योगेंद्र गर्ग, डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, उद्योगपति कुंवर आलोक स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, समर्थ प्रकाश आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


डीएम निखिल चंद्र शुक्ला ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्यौहारों का विशेष महत्व है। होली, दीपावली, ईद आदि विभिन्न त्यौहार हमें आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश देते हैं। विशिष्ट अतिथि एसएसपी केबी सिंह ने कहा कि होली का पर्व दुश्मनी भूलकर एक होकर मनाया जाता है। 

सभी लोग मिल जुलकर त्योहारों का भरपूर आनंद उठाए। एसडी एफएम रेडियो के कलाकारों ईरा व दीक्षा ने गीत सुनाए। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सब्जी एवं फलों द्वारा निर्मित मालाओं से किया गया। एडीएम मनोज सिंह,  एसपी क्राइम राकेश जौली, एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी, एसपी प्रदीप गुप्ता, एसपी ट्रैफिक वीके पाण्डेय, सुनील तायल, पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाष शर्मा, प्रेमपाल सिंह संधावली, सोमपाल भाटी, गौरव स्वरूप, सोनिया लूथरा, डॉ  सीमा मलिक, लवी अग्रवाल, गीता जैन, डा. गीताजंलि वर्मा, बिलकिश चौधरी, बीना शर्मा, रामपाल मांडी, पंडित जयकुमार शर्मा, अशोक बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल पाल, शबाब जैदी, रंजन मित्तल, श्रीमोहन तायल आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पत्रकार रविंद्र चौधरी, कपिल कुमार,  अरविंद भारद्वाज, प्रवीण वशिष्ठ, राजू, अमित पुंडीर, भूषण पाल, मनीष चौहान, जगेंद्र उज्ज्वल, रणवीर सैनी, प्रदीप कौशिक, रिषीराज राही, शरद गोयल, लोकेश भारद्वाज, रूद्रेश फौजी, आरपी तोमर, वशिष्ठ भारद्वाज, विजय शर्मा, संजीव चौधरी, संजय अग्रवाल, सलेक चंद पाल, मनोज कुमार,राजेंद्र कोशिक, राशिद, विजय कर्णवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें