फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई महाकाल भैरव शोभायात्रा

विज्ञापन
भैरव अष्टमी पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्वालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई महाकाल भैरव शोभायात्रा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव कल्लरपुर कछोली में रविवार को महाकाल भैरव बाबा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा सिद्धपीठ मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालु जमकर झूमे।
विज्ञापन

गांव कल्लरपुर कछोली स्थित महाकाल बटुक भैरव बाबा सिद्धपीठ शनिदेव मंदिर में भैरवाष्टमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को बाबा भैरव की शोभायात्रा बैंडबाजों और डीजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। इससे पूर्व, मंदिर में भगवान गणेश और बटुक भैरव बाबा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा संपन्न होने के बाद भैरव बाबा की आरती की गई, जिसके पश्चात प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। सिद्धपीठ के महंत ठाकुर नकली सिंह, आचार्य पंडित श्रवण कुमार, आशु शर्मा, रामकुमार पुंडीर, राजकुमार, सुमित कुमार, राकेश कुमार, अंकित कुमार, रजत, भूमेश, सोनू, अक्षय, मुकेश, संजू, पदम सिंह, शांति देवी, ममता, उषा, अंजना देवी, दीपिका और हरपाल सिंह आदि श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें