फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक जकी के इर्द-गिर्द पहले से घूम रहा था अपहरणकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खालापार से अपह्त बालक को पुलिस अभी तक तलाश नहीं कर पाई है। अभी तक पुलिस को जांच पड़ताल में एक बात यह पता चली कि अपहरणकर्ता आरोपी युवक बालक जकी के पीछे काफी देर से घूम रहा था। यह जानकारी सीसीटीवी खंगालने पर मिली है।
विज्ञापन

खालापार निवासी ग्यारह वर्षीय जकी पुत्र अरशद के अपहरण को कई दिन बीत गए। पुलिस ने इस मामले में अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया हुआ है। कोतवाली पुलिस सहित पांच टीम बालक को बरामद करने के साथ ही अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने के लिए लगी है, लेकिन किसी भी टीम को अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग सका है। पुलिस टीम ने एक बात तो सीसीटीवी देखकर पता लगाई है कि जिस दिन बालक का अपहरण किया गया, उस दिन अपहरणकर्ता बालक जकी के इर्द गिर्द पहले से ही घूम रहा था। उसने बालक से बातचीत भी की थी, बात करते हुए बालक की बहन ने देखा था। इसके बाद जकी रहस्यमय हालातों में लापता हो गया था। काफी देर तक उसका कुछ पता नहीं चला था। परिजनों ने समझा था कि जकी पास में ही रहने वाले अपने चाचा के घर चला गया होगा। शाम होने पर जकी घर नहीं पहुंचा, तो उसकी तलाश शुरू की गई थी। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस सक्रिय हुई। मगर अभी तक बालक जकी व अपहरणकर्ता के बारे में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं लग पाया है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें