फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के मुद्दे पर पूरे देश में बात होगी : टिकैत

विज्ञापन
सिसौली के किसान भवन पर आयोजित पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत एवं अन्य पदाधिकारी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसानों के मुद्दे पर पूरे देश में बात होगी : टिकैत
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने घोषणा पत्र जारी कर बताएं कि वह किसानों के लिए क्या करने वाले हैं। बैंकों के निजीकरण से किसानों की जमीन छीनने का प्रयास है। किसानों को सावधान रहना होगा। किसानों के मुद्दे पर पूरे देश में बात होगी।
किसान भवन पर भाकियू की मासिक पंचायत में चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि खेती को घाटे का सौदा बनाया जा रहा है, जिससे कॉरपोरेट जमीन छीन सके। युवा किसान अब जाग चुका है। हम खेती में बेईमानी नहीं करते, लेकिन दिल्ली में भाव देनी वाली कलम बेईमान है। थानों में एकतरफा कार्यवाही तुरंत बंद हो अन्यथा आंदोलन के लिए तैयार रहें। मंडियों से प्राप्त आय से किसानों को सुविधाएं मिले। किसानों का गन्ना भुगतान होना चाहिए। पूरे देश मे सरकारों से किसानों के मुद्दों पर वार्ता करेंगे। हरियाणा की सरकार से यूपी की सरकार कमजोर कैसे हैं। हरियाणा में बिजली के दाम 35 रुपये हॉर्स पावर और यूपी में 175 रुपये है। अध्यक्षता कोषाध्यक्ष दरियाव सिंह और संचालन धर्मेंद्र मलिक ने किया। प्रदेश अध्यक्ष राजबीर जादौन, गौरव टिकैत, चांदबीर, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, दिनेश खेड़ा, अनुज कुमार, मैनपाल चौहान, गुड्डू प्रधान, रविंद्र राणा, शोकेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में सहन नहीं होगा किसानों शोषण : नरेश टिकैत
भौराकलां। मासिक पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि थानों, बिजली दफ्तरों और सरकारी कार्यालयों में किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस-प्रशासन निष्पक्ष रूप से कार्य करें। किसानों की समस्याओं की सुनवाई कर प्राथमिकता से समाधान करें। मुजफ्फरनगर के किसी भी सरकारी दफ्तर में किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसान अन्नदाता है। देश की सीमा पर खड़े जवान भी किसानों के ही बेटे हैं। किसान और मजदूरों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

मुजफ्फरनगर : सिसौली के किसान भवन पर पंचायत में बोलते भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : सिसौली में पंचायत को संबांधित करते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : किसान भवन पर आयोजित पंचायत में मौजूद किसान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें