फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली में बदमाशों का आतंक

Wed, 10 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। शिक्षामित्र सहित पांच ग्रामीणों से आधा दर्जन बदमाशों ने सोमवार की शाम को तमंचों से आतंकित कर हजारों की नगदी व मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने लूटपाट करने के बाद ग्रामीणों को बंधक बनकर ईख के खेत में डाल दिया। बदमाशों ने कॉलेज के एक लिपिक से भी लूटपाट का प्रयास किया। लिपिक के भागने पर बदमाशों ने डंडा मारकर उसको घायल कर दिया।
विज्ञापन


गांव रूकनपुर निवासी शिक्षामित्र प्रवीण और भूषण गांव भंगेला से सोमवार देर शाम अपने गांव जा रहे थे। गांव भंगेला व रूकनपुर के बीच बदमाशों ने प्रवीण व भूषण को रोक लिया। बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए दोनों से हजारों की नगदी और मोबाइल लूट लिए।

बदमाशों ने दोनों बंधक बनाकर ईख के खेत में डाल दिया।  कुछ देर बाद गांव रूकनपुर निवासी त्रिलोकी, पप्पू और संजय गांव जा रहे थे। बदमाशों ने इन ग्रामीणों से भी नगदी और मोबाइल लूट लिया और बंधक बनाकर ईख के खेत में डाल दिया।  खतौली के कबूल कन्या इंटर कॉलेज के लिपिक सुशील कुमार से भी बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। बदमाशों को देखकर लिपिक भाग निकला।
विज्ञापन


बदमाशों ने भागते हुए लिपिक को डंडा मारा। जिससे वह घायल भी हो गया। लिपिक ने गांव में पहुंचकर बदमाशों के होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व बदमाश भाग निकले। पुलिस ने ग्रामीणों को बंधनमुक्त कराया।

गांव फहीमपुर निवासी किसान ब्रजपाल, सतीश, योगेश, सचिन, डिंपल, छोटू और बबलू सोमवार की रात करीब 8 बजे खतौली शुगर मिल में अपने-अपने भैंसा बुग्गी से गन्ना डालकर गांव लौट रहे थे। गांव अतरपुरा के जंगल में एक दर्जन बदमाशों ने हथियारों से आतंकित कर इन सातों किसानों को रोक लिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर किसानों को बंधक बनाकर एक ईख के खेत में डाल दिया। बदमाश किसान ब्रजपाल, सतीश, योगेश और सचिन का भैंसा लूटकर ले गए।

बदमाशों के जाने के काफी देर बाद किसान किसी तरह से बंधन मुक्त होकर गांव में पहुंचे। किसानों ने लूट की घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने रात में भागदौड़ कर बदमाशों को तलाश भी किया, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह पीड़ित किसानों के साथ ग्रामीण एकत्र होकर थाने में पहुंचे। ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़कर भैंसें बरामद करने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें