फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष के साथ फायरिंग

Wed, 10 Feb 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर (ब्यूरो)। गांव रुमालपुरी में गंदे पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। संघर्ष के दौरान हवाई फायरिंग भी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से सात लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन



रुमालपुरी में गंदे पानी की निकासी को लेकर गांव के दो पक्षों में काफी समय से तनातनी चल रही है।  सोमवार रात दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान गांव में हवाई फायरिंग भी की गई। झगड़े की खबर पाकर एसओ जयभगवान सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

दोनों पक्षों की ओर से जितेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, प्रताप सिंह, रोहताश, विजय सिंह, रणवीर व धीर सिंह को हिरासत में ले लिया। जिसका शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया गया। पुलिस ने हवाई फायरिंग से इंकार किया है।
विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर
मीरापुर। गांव संभलहेड़ा में दो वर्ष पूर्व हुए सामूहिक बलात्कार का वांछित ढाई हजार का ईनामी एक अभियुक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया। इसी कांड में वांछित ढाई हजार का एक अन्य अभियुक्त अभी फरार चल रहा है, जबकि तीसरा जेल में है।

पुलिस के अुनसार दो वर्ष पूर्व तीन युवकों ने एक युवती से गैंगरेप किया था। इसमें आरोपी मोनू जेल में बंद है जबकि एक आरोपी बिंदर, जिस पर ढाई हजार रुपये का ईनाम भी घोषित है ,गांव से फरार चल रहा है। तीसरे ढाई हजार के ईनामी अभियुक्त सनोज पुत्र सुरेश पुलिस को झांसा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया। एसओ ने बताया कि फरार बिंदर की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें