फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाग रखवाले का हत्यारा पुलिस पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। बाग रखवाले की हत्या की घटना में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। मुकदमे में नामजद आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धमात निवासी 50 वर्षीय ओमपाल गांव गोधना में गोधना निवासी चरण सिंह के बाग की रखवाली करता था, जिसका शव सोमवार शाम बाग में ही पड़ा मिला था। सिर व कनपटी के पास चोट के निशान बने हुए थे।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के पुत्र सनी ने पुलिस को तहरीर देकर गांव हरिनगर निवासी मुनेश पर अपने पिता की हत्या करने की आशंका जताई थी। पुलिस ने मुनेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। हत्यारा पुलिस पकड़ से अभी दूर है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें