फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन दो पर्चे दाखिल

Sun, 24 Jan 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए खिलाड़ियों ने मैदान में आना शुरू कर दिया है। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल दलबल के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


जनसत्ता पार्टी के प्रत्याशी सत्यवीर सिंह ने भी अपना परचा भरा। इस दौरान कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजामात रहे। प्रत्याशी के साथ सिर्फ प्रस्तावकों को ही अंदर जाने की परमीशन दी गई।

शहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए 20 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया के चौथे दिन दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

महावीर चौक स्थित अपने चुनाव कार्यालय से भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल पार्टी नेताओं के साथ पैदल ही कचहरी पहुंचे। प्रत्याशी के साथ सिर्फ प्रस्तावकों को अंदर जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


कपिलदेव ने रिटर्निंग ऑफिसर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह की कोर्ट में पहुंचकर नामांकन पत्र के चार सेट जमा कराए। उनके अधिवक्ता शिवराज त्यागी ने नामांकन पत्रों में पाई गई कुछ खामियों को सही कराया।

भाजपा प्रत्याशी के प्रस्तावक पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाषचंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, उद्यमी कुशपुरी, राजबाला तोमर रहे। आरओ ने प्रत्याशी को आचार संहिता का पालन करने की शपथ दिलाई।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि वे चुनाव में बहन-बेटी के सम्मान को बचाने का मुद्दा लेकर उतरे हैं। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है।

जिले में बहन-बेटियों का सम्मान दांव पर है। यहां अपराधों की बाढ़ है, कोई भी उद्यमी यहां आने का तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग और समाज का समर्थन भाजपा के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें