फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले राउंड में ही हांफ गए गाजियाबाद, हापुड़ के युवा

Sat, 03 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सेना भर्ती में दौड़ लगाते गाजियाबाद के अभ्यर्थी।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सेना की भर्ती में शुक्रवार को गाजियाबाद और हापुड़ के अभ्यर्थियों को बुलाया गया। भर्ती प्रक्रिया पर भी कोहरे और धुंध का असर रहा। जिसके चलते दौड़ पांच घंटे की देरी से की गई। हालांकि पहले ही राउंड में गाजियाबाद, हापुड़ के युवा हांफ गए। 
विज्ञापन


दौड़ में शुक्रवार को 6192 में से 517 युवक ही खरे उतरे। प्री-हाइट में भी 617 युवक बाहर हो गए। उधर, सेना के अधिकारियों ने भी भर्ती स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।       
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स  स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती के लिए युवाओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में युवा जिले में पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार देर रात को ही सात हजार से अधिक युवा शहर में पहुंच गए थे। जिन्होंने अलग-अलग स्थानों पर बने शिविरों में डेरा जमा लिया।
विज्ञापन


रात ढाई बजे से ग्राउंड पर युवाओं की एंट्री है। ऐसे में युवकों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। रातभर जागकर मैदान तक पहुंचना पड़ रहा है। शुक्रवार को गाजियाबाद, हापुड़ और मोदीनगर के युवाओं को भर्ती के लिए बुलाया गया। तीनों स्थानों से 10418 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन 3690 अनुपस्थित रहे। जिसके बाद 6192 अभ्यर्थियों को दौड़ के बुलाया गया। शुक्रवार को घना कोहरा और ठंड रहने के कारण दौड़ पांच घंटे देरी से प्रारंभ की गई।

सुबह 11 बजे ग्राउंड पर बने ट्रैक पर दौड़ शुरू हुई। दौड़ के पहले राउंड में ही गाजियाबाद-हापुड़ के युवा हांफ गए। निर्धारित समय पर ट्रैक पर दौड़ पूरी करने में 517 युवा पास हुए। जिन्हें मैदान के भीतर रखा गया। कई युवक चोटिल भी हुए। जिन्हें सेना के जवानों ने उठाकर उपचार दिलाया। बाकी को बाहर रास्ता दिखा दिया गया। सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में देर शाम तक भर्ती प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। 

उधर, शुक्रवार को ब्रिगेडियर संदीप सहगल ने भर्ती स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से भर्ती के बारे में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही युवाओं का सामान्य ज्ञान भी परखा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें