फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहे की पटरी टूटने से दर्जनों खेत जलमग्न

विज्ञापन
भोपा क्षेत्र में राजवाहे के टूटने के बाद जलमग्न हुई फसल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रजबहे की पटरी टूटने से खेत जलमग्न
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। गांव जौली में रजबहे की पटरी टूटने से कई किसानों की दर्जनों खेतों में खड़ी फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाए जाने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम जौली में बुधवार को रजबहे की पटरी टूटने से आसपास मौजूद दर्जनों खेतों में रजबहे की पानी घुस गया। इसके चलते सौ बीघा से अधिक खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों व जौ आदि की फसल जलमग्न हो गई। ग्राम प्रधान शाह रजा नकवी ने बताया कि रजबहे की पटरी काफी खस्ताहाल थी, जिसकी शिकायत कई बार सिंचाई विभाग से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पटरी टूटने से किसान इंद्रपाल, सूरजभान, मदन, अमर सिंह, अनीस अहमद, बीरा, आबाद, राजेंद्र, यशवीर, महेंद्र, पवन, शहजाद, रईसुल, शाहनजर, अब्बास, शाहनवाज, उपेंद्र, फरमान, फुल्लू, जर्रार, शांटू, अफजाल, नफीस, उस्मान और इमरान की फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। ग्राम प्रधान समेत पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें