फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने किया बघरा बाईपास का विरोध

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते बघरा क्षेत्र के किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा राजमार्ग के निर्माण के दौरान रास्ता बघरा बाईपास से करने के विरोध में किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि ऐसा हुआ तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सोम के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों ने बघरा बाईपास का विरोध किया। किसानों ने एडीएम वित्त आलोक कुमार को ज्ञापन देने के साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि हाइवे बघरा के अंदर से नहीं गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। दीपक सोम ने कहा हाइवे के बाहर से जाने से बघरा के दुकानदारों का रोजगार ठप्प हो जाएगा। बाईपास से खेती की सैकड़ों बीघा जमीन का भी नुकसान होगा। इस अवसर पर उनके साथ सतेंद्र, फिरोज, राजू, बबली शर्मा, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें