फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबा किसान गंगनहर में कूदा

Tue, 05 Apr 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कर्ज के चलते आत्महत्या करने वाला किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव फहीमपुर कलां में बैंक के कर्ज और बीमारी से परेशान वृद्ध किसान ने गंगनहर में कूदकर खुदकुशी कर ली। किसान का शव उसके बेटे को सलावा झाल में अटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान पर बैंक और गन्ना सोसायटी का 2.60 लाख रुपये का कर्ज था। 
विज्ञापन


फहीमपुर कलां निवासी सहेंद्रपाल (70) के पास 30 बीघा जमीन है। जिसे उसने अपने तीनों बेटों अमरीश, धर्मेंद्र और बालिंद्र को दे रखी है। वृद्ध छोटे बेटे बालिंद्र के पास रहता था। अमरीश ने बताया कि उसके पिता को काफी समय पूर्व पैरालाइशिस हो गया था। ग्रामप्रधान ओमकार ने बताया कि सहेंद्रपाल पर यूनियन बैंक का दो लाख और गन्ना सोसायटी का करीब 60 हजार रुपये का कर्जा था।

सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे सहेंद्रपाल दवाई लेने खतौली चिकित्सक के यहां गए थे। पिता के अकेले खतौली जाने की जानकारी होने पर अमरीश अपने साथी को लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचा, लेकिन चिकित्सक ने वृद्ध के वहां पहुंचने से इनकार कर दिया। अमरीश पिता को तलाश करते हुए गंगनहर पर पहुंचा, वहां धोबियों ने बताया कि सुबह एक वृद्ध गंगनहर में कूदा था।
विज्ञापन


जिसका शव बहता हुआ आगे चला गया है। गंगनहर की सलावा झाल पर वृद्ध शव लोहे के गेट में अटका मिला। सूचना पर सरधना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुछ घंटे बाद ही झाल तक कैसे पहुंचा शव
इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि आज तक जितने भी लोगों ने गंगनहर में कूदकर खुदकुशी की है, उनके शव चार दिन बाद ही मिले हैं, लेकिन किसान का शव कूदने के कुछ घंटे बाद ही झाल तक कैसे पहुंच गया, यह आश्चर्य की बात है। किसान का बेटा घटना को खुदकुशी बता रहा है। इस मामले की तहकीकात कराई जाएगी।
----------कोट
क्षेत्र के लेखपाल को भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि किसान ने कर्ज के चलते खुदकुशी की है तो उसे सरकार की तरह से दी जाने वाले सभी सहायता दिलाई जाएगी।- प्रियंका निरंजन, एसडीएम खतौली  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें