फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंश के परिजनों ने पुलिस टीम को किया सम्मानित

विज्ञापन
अपह्त बालक वंश को बरामद करनी वाली पुलिस टीम को परिजनों ने सम्मानित किया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अलमासपुर गांव से अपह्त बालक वंश को बदमाशों के कब्जे से सकुशल बरामद करने वाली नई मंडी कोतवाली पुलिस टीम को बालक के परिजनों ने सम्मानित किया। उन्होंने एसएसपी अभिषेक यादव का भी आभार जताया।
विज्ञापन

अलमासपुर के मोनू के सात वर्षीय पुत्र वंश का गत सप्ताह बाइक सवार दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने वंश के पिता से दस लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस को बदमाशों के बागोवाली में ईंट-भट्ठे पर वंश को बंधक बनाने की जानकारी मिली थी। नई मंडी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने टीम के साथ घेराबंदी कर वंश को सकुशल बरामद करा लिया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश सुनील, दीपक निवासी कुटबा और अलमासपुर निवासी मोहित गोली लगने से घायल हो गए थे। सर्विलांस प्रभारी सोनू कुमार और सिपाही हरविंद्र भी गोली लगने से घायल हो गए थे। मंगलवार को वंश के परिजनों ने बालक को छुड़ाने वाली पुलिस टीम में शामिल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान, एसएसआई मनोज शर्मा, सोनू शर्मा, हरविंद्र समेत अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इसके बाद बालक के परिजन एसएसपी अभिषेक यादव के आवास पर पहुंचे और उनका आभार जताते हुए माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें