फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का शव देखकर परिजन गुस्साएं, हंगामा, दाह संस्कार से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे का शव देख परिजन गुस्साए, दाह संस्कार से किया इंकार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। मध्य प्रदेश में गन्ने के कोल्हू पर मजदूरी करने गए युवक की मौत हो जाने की घटना में मृतक के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने तक शव का दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मौहल्ला दक्षिणी चमारान निवासी 20 वर्षीय अजनिश करीब एक माह पूर्व पास के ही गांव राजूपुर कोतवाली, देवबंद, जनपद सहारनपुर निवासी एक ठेकेदार के साथ मध्य प्रदेश में गन्ने के कोल्हू पर काम करने गया था। बृहस्पतिवार को उसकी अचानक मौत हो गयी थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एंबुलेंस से उसका शव लेकर ठेकेदार के लोग पुरकाजी पहुंचे। उक्त लोगों ने एक स्थानीय युवक को बुलाकर एंबुलेंस चालक के साथ मृतक के घर भेज दिया और खुद वापस चले गए। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में रोष फैल गया। परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाकर एंबुलेंस के चालक को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। मगर परिजन नहीं माने। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई होने के बाद ही दाह संस्कार करने पर अड़े गए। देर रात तक परिजनों ने शव का दाह संस्कार नहीं किया है। पुलिस उन्हें समझा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें