-दून वैली व सर्वोदय ज्ञान स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। दून वैली पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को कक्षा-3 से आठवीं कक्षा तक का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। मेधावी छात्रों को प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने सम्मानित किया।
कक्षा तीन में कृष्णा, चौथी में मनस्वी, पांचवीं में प्रांजल, छठी में पूर्वी अग्रवाल, सातवीं में वंदना मित्तल व आठवीं में अनन्या गर्ग को टॉपर घोषित किया गया, साथ ही पांचवीं कक्षा में सार्थक, छठी में अपेक्षा, पूर्वी सिंघल, आर्यन सिंघल, शिवज्ञा त्यागी, विभा पालीवाल, अक्षिता त्यागी, मो. समीर जियान, सातवीं में अंशिका मित्तल, आराध्या त्यागी, मैत्री, अंशिका, ईशिता, समर्थ, कक्षा 8 में अनन्या गर्ग व वाशु गाबा को शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में छठी से 11वीं कक्षा तक वरीयता प्राप्त छात्रों को एसडीएम दीपक कुमार ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही हम अपने जीवन के उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने बताया कि छठी में अक्षिका पाल, ईशू सैनी, रौनक, इंसा, छवि सिंह, तनवी सैनी व करनीका पुंडीर, सातवीं में सूर्य प्रताप, अभिनव, स्नेहा, कृष्णा सैनी, आर्यन व शिवांश त्यागी, आठवीं में अलका सिंह, पुष्कर सैनी, माधव सिंघल, साहिल पुंडीर, अनुष्का, ईशा सैनी, नौवी में राशि, प्राची, सृष्टि, आदित्या, अपूर्वा, तूलिका व तनु, 11वीं में वृंदा गुप्ता, अदिति त्यागी, मौ. अरिब अंसारी, दीपक, स्नेहा, खुशी चौधरी व प्राची पंवार सर्वोच्च स्थान पर रहे।