नगर के डीएवी कालेज में चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज के चित्रकला विभाग में चित्रकला व मूर्तिकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नवोदित कलाकारों ने एक से एक बढ़कर एक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया । कलाकारों ने चित्रों व मूर्तियों के माध्यम से अपने मन के भाव को व्यक्त किया एवं दर्शकों के मन को मोह लिया।
कलाकारों ने भारतीय संस्कृति के बहुत से विषयो को रखते हुए हुए कला मूर्तियों का चित्रण बहुत ही सुंदरता से किया और उनकी प्रमुख विशेषताओं को दर्शकों के सम्मुख प्रस्तुत किया। इन प्राचीन मूर्तियों के चित्रण को यथार्थ अनुपातों में चित्रित किया गया, जिससे उनके रूपरंग पूर्णत: प्राचीन मुद्राओं पर ही आधारित रहे। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ ललित कुमार रहे एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएवी कॉलेज के प्रबंध समिति के सचिव डॉ एमके बंसल ने किया। लोगों ने कला प्रदर्शनी की भूरी- भूरी प्रशंसा की एवं कलाकारों को प्रोत्साहित किया। विभागाध्यक्ष डॉ वीपी सिंह, आयोजन समिति के सचिव डॉ रजनीश गौतम व प्रदर्शनी प्रभारी नीरज मौर्य का सहयोग रहा।
चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि व मौजूद छात्राएं।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR