फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

86 कैमरों-200 पुलिसककर्मियों की निगरानी में रहेगी नुमाइश की सुरक्षा

विज्ञापन
जिला औद्योगिक प्रदर्शनी में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
86 कैमरों और 200 पुलिसकर्मियों की निगरानी में रहेगी नुमाइश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को नगर में नुमाइश का शुभारंभ हुआ है। पुलिस ने नुमाइश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। पूरे नुमाइश क्षेत्र की निगरानी के लिए 86 कैमरों के साथ ही 200 पुलिसकर्मियों को लगाया है। पुलिस टीम तीन शिफ्टों में ड्यूटी करेगी। शाम के समय एसपी सिटी ने नुमाइश का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने नुमाइश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कराए है। उनके आदेश पर शुक्रवार को पुलिसकर्मी डयूटी के लिए पहुंच गए। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पूरे नुमाइश क्षेत्र में सुरक्षा के दो सौ पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। जो तीन शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे। शाम चार बजे से रात बारह बजे तक ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात की गई है। एक मेला कोतवाली बनाते हुए वहां पर निरीक्षक राकेश कुमार को प्रभारी बनाया गया है। दो सह प्रभारी भी बनाए है। तीन दारोगा व पीएसी के लगभग पांच दर्जन जवान चौबीस घंटे नुमाइश में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा दमकल के दो फायर टेंकर भी लगाए गए है। चार पुलिस टीम नुमाइश में भ्रमण करती रहेंगी। सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी सुरक्षा के मद्देनजर लगाए गए है। जो मेले के समय भ्रमण पर रहेंगे। पूरे नुमाइश क्षेत्र में खुफिया तौर पर निगरानी के लिए 86 सीसीटीवी लगाए गए है ताकि कोई भी घटना पुलिस और खुफिया कैमरों की नजरों से बच न पाए। नुमाइश के चार गेट है, वहां पर विशेष नजर रखने के लिए आदेश दिए गए है। एसपी सिटी ने बताया कि शाम के समय नुमाइश क्षेत्र का उन्होंने सीओ सदर व सीओ सिटी के साथ भ्रमण किया। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

जिला औद्योगिक प्रदर्शनी में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी के दो बच्चों को पुष्टाहार दिया गया।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें