फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात के हर पहलू की होगी जांच ः आईजी

Fri, 29 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ रेंज के नए आईजी सुजीत पांडेय शुक्रवार को पहली बार जनपद के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने जिले में अपराध रोकने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। कहा कि हर हाल में क्राइम के ग्राफ को नीचे लाने का प्रयास किया जाएगा। क्राइम ब्रांच की टीम को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस लाइन पहुंचे आईजी मेरठ सुजीत पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले से हर हाल में क्राइम के ग्राफ को कम करने का प्रयास किया जाएगा। क्या क्राइम है, क्रिमिनल का कहां-कहां कनेक्शन है, कहां आता-जाता है और कैसे उसे रोका जा सकता है।

हर पहलू पर पुलिस काम करेगी। जिले में लूट, हत्या, केबिल माफिया, गाड़ी लूट आदि अपराध मुख्य रूप से होते हैं। उन्होंने कहा कि कार लूट किसी भी बड़े क्राइम की निशानी होती है।
विज्ञापन


इन्हें रोकने के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा जो आसपास के जिलों में चल रहे गैंग पर नजर रखेगी। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए प्रदेश में दो लैब बनाई गई हैं। जिनमें से एक लखनऊ और दूसरी मेरठ में स्थापित की गई है।

हर जिले में दो कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है, जो सोशल मीडिया पर गलत हरकत करने वालों पर नजर रखेंगे। जेल से फोन से संचालित अपराधों को रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाने की बात कही। जिले में मौजूद क्राइम ब्रांच की टीम में नए सिपाहियों और दरोगाओं को लगाकर उसे ज्यादा दुरुस्त किया जाएगा।

सभी सीओ और एसओ से मिलकर क्राइम को रोकने के हर तौर-तरीकों पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान डीआईजी एके राघव, एसएसपी केबी सिंह, एसएसपी शामली और सहारनपुर भी मौजूद रहे।

आतंकियों  को लेकर बरती जा रही चौकसी
मुजफ्फरनगर। आईजी सुजीत पांडेय ने कहा कि उन्होंने दो साल एसटीएफ में काम किया है, जिसके चलते क्राइम की पूरी जानकारी है।

आतंकवादी गतिविधियों के बारे में पूछने पर कहा कि प्रदेश में आईबी, एटीएस, एसटीएफ, खुफिया एजेंसियां और लोकल पुलिस मिलकर सही काम कर रही हैं। सभी टीमों का आपस में अच्छा तालमेल है।

अभी तक जिले में कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन जिले में आतंकियों को लेकर हर तरह की चौकसी बरती जा रही है।
नए शूटर पुलिस के लिए बड़ी चुनौती ःआईजी सुजीत पांडेय ने कहा कि आजकल ऐसे शूटरों के नाम सामने आ रहे हैं, जो कि किसी भी गैंग से नहीं जुड़े हैं।

वह किसी भी गैंग के लिए बहुत कम पैसे लेकर किसी की भी हत्या कर देते हैं। ऐसे शूटरों को चिह्नित किया जाएगा। ऐसे शूटर पुलिस के लिए बड़ी चुनौती हैं। इनको पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

अर्द्ध कुंभ के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त ः हरिद्वार में चल रहे अर्द्ध कुंभ को लेकर आईजी ने कहा कि प्रदेश की ओर से वहां एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो कि वहां की पुलिस से मिलकर हर तरह की घटना की जानकारी जुटाएगा। आतंकियों को लेकर वहां की हर घटना का आदान-प्रदान करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें