मुजफ्फरनगर। भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में किसानों ने डीसीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने डीसीओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया।
मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया कि गन्ना मूल्य 350 रुपये कुंतल किया जाए। गन्ने का भुगतान किश्तों में न होकर एक साथ होना चाहिए। किसी भी प्रजाति का गन्ना रिजेक्ट प्रजाति में न घोषित हो। शूगर मिलो में गन्ना घटतौली बंद की जानी चाहिए। गांवों में जर्जर तारों को बदला जाए।
टूटी सड़कों का पुनर्निर्माण हो। टेल तक नहर का पानी पहुंचाया जाए। दुधारू पशुओं के पशु आहार के दामों को कम किया जाए। बीस दिन के अंदर मांग पूरी नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा। तीन फरवरी को एटा में देश भर के किसानों की पंचायत होगी। प्रदर्शन में राष्ट्रीय सचिव चांद बलि बालियान, पश्चिम के प्रभारी विक्रांत चौधरी, संजीव तोमर, वसीम, रविंद्र मेहरा, राजीव धीमान, रामसिंह आदि शामिल रहे।