फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी युवक ने गोवंश को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शराबी युवक ने गोवंश को पीटकर मार डाला
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव छछरौली में शराबी युवक ने लाठी डंडों से पीटकर गोवंश को मार डाला। युवक की पत्नी ने उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी धर्मेंद्र शराबी प्रवृत्ति का है। बुधवार दोपहर आरोपी युवक शराब पीकर घर पहुंचा और किसी बात पर घर के आंगन में बंधी अपनी गाय पर लाठी-डंडों से बेरहमी से उस पर ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया और वहां से भाग गया। कुछ देर में गाय ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गाय के शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में युवक की पत्नी बेबी ने पति के खिलाफ गोवंश की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें