फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में इस बार 17 लाख मतदाता भाग लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में इस बार 17 लाख मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार 17, 2230 मतदाता वोट का प्रयोग करेंगे। इस बार जिले में 1057 मतदान केंद्रों पर 2976 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
जिले में पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले में नौ ब्लॉक में इस बार 17,2230 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। गत चुनाव में 15, 43 908 मतदाता इस चुनाव में थे। मतदाताओं के बढ़ने के साथ ही इस बार मतदान केंद्र और मतदान स्थल भी बढ़ गए हैं। जिले में गत चुनाव में 1020 मतदान केंद्र थे, जो इस बार 1057 हो गए हैं। बीते चुनाव में मतदान स्थल 2652 थे, जो कि इस बार बढ़कर 2976 हो गए हैं। जिले में 498 ग्राम पंचायत, 43 जिला पंचायत, 1085 बीडीसी और 6726 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी के लिए 16133 का डाटा भेजा
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले से चुनाव आयोग को 290 विभागों के 16133 कर्मचारियों का डाटा भेजा गया है। चुनाव आयोग की इन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएगा। इनमें सरकारी, अर्द्धसरकारी, संविदा कर्मचारी, आंगनबाड़ी आदि शामिल हैं। चुनाव में सभी का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें