फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को आई नींद की झपकी, अनियंत्रित कार हाईवे पर पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर फुलत अंडरपास के निकट चालक को नींद की झपकी आने के कारण तेज गति से दौड़ रही कार कई पलटे खाते हुए दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में कार सवार महिला सहित चार लोग घायल हो गए। लखनऊ से मुजफ्फरनगर लौट रहे कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी एस्कार्ट की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मेरठ के पल्हेड़ा गांव निवासी अंकुर चौहान शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे अपने दोस्त मुजफ्फरनगर के गांव कसौली निवासी नीरज राणा और उसकी पत्नी संतोष को खुर्जा से लेकर लौट रहा था। कार में अंकुर का साला अभिषेक चौहान पुत्र संजीव कुमार निवासी मोदीपुरम भी था। कार को अंकुर चला रहा था। रतनपुरी क्षेत्र में फुलत अंडरपास के समीप अंकुर को नींद की झपकी आ गई। वह स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और तेज गति से दौड़ रही कार कई पलटे खाते हुए डिवाइडर के दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में चारों घायल हो गए। चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वक्त लखनऊ से मुजफ्फरनगर लौट रहे कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल का काफिला वहां से गुजरा। उन्हाेंने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना घायलों को अपनी एस्कार्ट कार से ले जाकर निकट के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही हादसे के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पीआरवी की कई गाड़ियां और हाईवे पुलिस एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। डॉक्टरों के अनुसार नीरज की स्थिति गंभीर बनी है। उधर, सड़क के बीच में कार पलटने से हाईवे पर यातायात कुछ देर बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें